World Cup 2023 Semi Final: भारत बनाम न्यूजीलैंड – जानिए इसे क्यों दशकों तक याद किया जायेगा ?

{ World Cup 2023 semi final highlights, Cricket World Cup semi-final analysis, India vs New Zealand semi-final recap, Wankhede Stadium semifinal moments, Virat Kohli 50th century record, Shreyas Iyer batting showcase, Mohammed Shami 7-wicket haul, Rohit Sharma explosive start, Daryl Mitchell century innings, Key moments in World Cup 2023 semi-final}

World Cup 2023 Semi Final : भारत बनाम न्यूजीलैंड – भारत की शानदार जीत।

15 नवंबर 2023 को क्रिकेट के विश्व कप के इतिहास में एक और यादगार अध्याय लिखा गया, जब भारत और न्यूजीलैंड मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल में खेलने के लिए आमने-सामने हुए। दोनों टीमें अपने-अपने देशों की उम्मीदों को लेकर मैदान पर उतरी थीं, और उन्होंने एक ऐसा रोमांचक मुकाबला खेला, जिसे क्रिकेट के प्रेमी कभी नहीं भूल पाएंगे।

World Cup 2023 Semi Final: भारत की शानदार शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने एक शानदार शुरुआत की और  पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। भारत के लिए सबसे ज्यादा 117 रन विराट कोहली ने बनाए। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 105 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने नाबाद 80 रन का योगदान दिया। कप्तान रोहित ने 47 और लोकेश राहुल ने नाबाद 39 रन बनाए।  इस तरह भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 397 रन बनाए, जो विश्व कप के सेमीफाइनल में एक रिकॉर्ड था।

न्यूजीलैंड की चुनौती

भारत के विशाल लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम को भारतीय गेंदबाजों द्वारा दिए गए एक कठिन चुनौती का सामना करना पड़ा। डेरेल मिचेल ने न्यूजीलैंड की ओर से सबसे अधिक 134 रन बनाए, और उन्होंने अपनी पारी के दौरान कई शानदार शॉट्स लगाए। कप्तान केन विलियमसन ने भी 69 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स ने भी 41 रन का योगदान दिया। दोनों कीवी ओपनर कॉन्वे और रचिन 13 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन करते  हुए सात विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

World Cup 2023 Semi Final : मोहम्मद शमी का घातक गेंदबाजी

मोहम्मद शमी का घातक गेंदबाजी

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस मैच में एक अविस्मरणीय गेंदबाजी का  प्रदर्शन किया। उन्होंने 9.5 ओवरों में सिर्फ 57 रन देकर सात विकेट चटका कर  न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को तहस-नहस कर दिया । यह विश्व कप के इतिहास में किसी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन था। शमी की घातक गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड की टीम की रणनीति को पूरी तरह से बदल दिया, और उन्हें अपने लक्ष्य से काफी दूर रहना पड़ा।

World Cup 2023 Semi Final :विराट कोहली का 50th Century

विराट कोहली ने पहले सेमी-फाइनल के इस मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी 50वीं एकदिवसीय शतकीय पारी खेली उन्होंने 113 गेंदों में 117 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। विराट कोहली की पारी ने भारत को वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी शतकीय पारी ने भारत को पहली पारी में 397 रन बनाने में मदद की।

World Cup 2023 Semi Final :विराट कोहली का 50th Century

कोहली की इस 50वीं एकदिवसीय शतकीय पारी उनके करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। उन्होंने भारत को वर्ल्ड कप के फाइनल में स्थान सुरक्षित करने में न केवल मदद की, बल्कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 49 एकदिवसीय शतकों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. यह कोहली की अद्वितीय प्रगति का प्रमाण है। उनको इस पारी को लोग दशकों तक याद रखेंगे।

मालूम हो तेंदुलकर और कोहली के बीच का बंधन गहरा है. तेंदुलकर ने कोहली के करियर के दौरान उनके प्रेरणा स्रोत और मार्गदर्शक का कार्य किया है। Century बनाने के बाद उन्होंने मैदान से ही सचिन तेंदुलकर को सलाम किया और आस्था और श्रद्धा का प्रदर्शन किया।

World Cup 2023 Semi Final : भारत की यादगार जीत

भारत के जबरदस्त  गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की टीम ने घुटने तक दिए और आखिरकार 48.5 ओवरों में  पूरी टीम 327 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने 70 रनों से एक शानदार जीत हासिल की और विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया। यह जीत भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था जो दशकों तक याद किया जायेगा।  

World Cup 2023 फाइनल मैच

भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 के फ़ाइनल में अपने  11 वी जीत के मानसिकता के साथ खेलने को पूरी तरह से तैयार है।  फ़ाइनल मैच 19 November 2023 को अहमदाबाद में  Narendra Modi Stadium  में खेला जायेगा।  World Cup  2023 का फाइनल भारत और दूसरे सेमीफइनल मैच ( ऑस्ट्रेलिया  और साउथ अफ्रीका ) के विजेता के बीच खेला जायेगा।  दूसरा सेमीफइनल मैच इस Article के लिखते समय ,16 November को कोलकाता के Eden Garden Stadium में खेला जा रहा है।  चलिए देखते है की फाइनल मैच भारत के साथ कौन सी टीम खेलेगी।  भारतीय फैन India को वर्ल्ड कप के विजेता के रूप में पहले ही स्वीकार कर लिया है।  

Please also watch short video on World Cup 2023 Semi Final :

FAQs – World Cup 2023 Semi Final

प्रश्न 1: विश्व कप 2023 का सेमीफाइनल मैच कब और कहाँ खेला गया था?

उत्तर: विश्व कप 2023 का सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर 2023 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था।

प्रश्न 2: इस मैच में किसने टॉस जीता था?

उत्तर: टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

प्रश्न 3: भारत ने कितने रन बनाए थे?

उत्तर: भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 397 रन बनाए थे, जो विश्व कप के सेमीफाइनल में एक रिकॉर्ड था।

प्रश्न 4: न्यूजीलैंड ने कितने रन बनाए थे?

उत्तर: न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवरों में 327 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

प्रश्न 5: इस मैच के हीरो कौन थे?

उत्तर: इस मैच के हीरो भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी थे, जिन्होंने 9.5 ओवरों में 57 रन देकर सात विकेट झटके थे। इसके अलावा, विराट कोहली ने 117 रनों की शानदार पारीखेलते हुए अपनों 50th सेंचुरी का माइल्स स्टोन Achieve किया है।

प्रश्न 6: फाइनल मैच कब और कहां खेला जायेगा ?

उत्तर: World Cup 2023 का फाइनल मैच 19 November को अहमदबाद में Narendra Modi Stadium में खेला जायेगा। जो भारत और सेकंड सेमीफाइनल मैच के विजेता के बीच में खेला जायेगा।

निष्कर्ष

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला गया यह सेमीफाइनल मैच एक रोमांचक मुकाबला था, जिसे क्रिकेट के प्रेमी कभी नहीं भूल पाएंगे। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन आखिर में भारत की जीत हुई। यह जीत भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि  है जिसने पुरे देश में एक ख़ुशी के लहर फैला दिया है।  अब लोग १९ नवंबर के फाइनल मैच का बेशब्री से इंतज़ार कर रहे है।  

इन्हे भी पढ़ें

World Cup 2023 में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत। श्रीलंका को 302 रनों से बुरी तरह से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह की पक्की ।

World Cup 2023 : जानिए कैसे भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हरा कर भारतीय क्रिकेट फैंस को जीत का एक शानदार तोहफा दिया ? India Vs England

क्रिकेट की दुनिया में धमाल: भारत ने 20 साल बाद न्यूजीलैंड को world cup 2023 मैच में हराया!

देश के नाम को लेकर Indian Government का बड़ा समर्थन : अब Google ने “भारत” को शामिल किया गूगल मैप्स( Google Maps) में। जानिए क्या सही, क्या गलत ? 30th Oct 2023

विपश्यना ध्यान क्या है? और इसका अब तक का इतिहास क्या है ? (What is Vipassana Meditation? and History of Vipassana)

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now