विपश्यना ध्यान क्या है? और इसका अब तक का इतिहास क्या है ? (What is Vipassana Meditation? and History of Vipassana)

विपश्यना ध्यान क्या है? (What is Vipassana Meditation?)

इस आर्टिकल में हम जानेगे की विपश्यना मैडिटेशन क्या है ? ( What is Vipassana Meditation ? ) विपश्यना मैडिटेशन का इतिहास क्या है ? ( The History of Vipassana Meditation ), Vipassana  मेडिटेशन एक साधारण और प्रैक्टिकल प्रोसेस है जिसके द्वारा मन की वास्तविक शांति प्राप्त होती है और सुखी और उपयोगी जीवन जीना आसान हो जाता है I विपासना का अर्थ है चीजों को ऐसी देखना है जैसा वास्तव में है I विपासना का निरंतर अभ्यास करके Mental Purification के उच्चतम स्तर में पहुंचा जा सकता है I

What is Vipassana Meditation?
Vipassana Group Sitting

अक्सर हमारे साथ होता है कि हम गुस्सा हताशा फर्स्ट्रेशन आदि जैसे नकारात्मक भावनाओं का अनुभव करते हैं और इन दुखों और भावनाओं को अपने स्तर पर सीमित नहीं कर पाते हैं ,और इसे दूसरे के बीच वितरित करते हैं और उन्हें भी प्रभावित कर डालते हैं 

विपासना तकनीक से स्वयं को जानने और समझने का अवसर मिलता है हम केवल बौद्धिक स्तर पर ही नहीं बल्कि इमोशनल और डिवोशनल लेवल पर भी खुद को जानकर स्वीकार करते हैं और अपने भीतर अनु भावात्मक स्तर पर सत्य का अनुभव करते हैं

विपासना ध्यान की तकनीक आज से 2500 वर्ष पहले समस्त समस्याओं का एक सार्वभौमिक उपाय के रूप में दिखाई गई थी

विपस्सना के step by step technique हमें मन को शुद्ध करके दुख और दुख के कारणों से मुक्त कराकर शांति और सद्भाव का अनुभव करने में सक्षम बनाती हैI Vipassana का निरंतर अभ्यास सभी मानसिक दोस्तों से पूर्ण मुक्ति की उच्चतम लक्ष्य की ओर ले जाता है

विपस्सना एक Art of Living जो किसी भी प्रकार के धर्म और संप्रदाय वाद से युक्त नहीं है , जिस कारण कोईव्यक्ति किसी भी जाति संप्रदाय धर्म के विवाद के बिना किसी समय किसी भी स्थान पर स्वतंत्र रूप से विपस्सना का अभ्यास करके अपना उत्थान कर सकता है

विपश्यना- ऐतिहासिक पृष्ठभूमि (What is the History of Vipassana Meditation ?)

विपश्यना तकनीक भारत की सबसे प्राचीन ध्यान तकनीकों में से एक है लेकिन इसे  2500 साल पहले गौतम बुद्ध द्वारा फिर से खोजा ( Rediscover ) और प्रयोग में लाया  गया था,जिसे उन्होंने अपने जीवन के पैंतालीस साल  निरंतर  अभ्यास किया और लोगो को सिखाया I  बुद्ध के समय में, बड़ी संख्या में लोगों ने विपश्यना को समझा और इसका   अभ्यास करके अपने आपको दुख के बंधन से मुक्त किया गया था, जिससे उन्हें जीवन के सभी क्षेत्रों में उच्च स्तर की उपलब्धि प्राप्त हुई । समय के साथ-साथ यह तकनीक  भारत के आस -पास के पडोसी देशो जैसे  म्यांमार (बर्मा), श्रीलंका, थाईलैंड आदि  देशों में फैल गई, और लोगो ने इसका प्रयोग अपने जीवन के उत्थान के लिए किया I

History of Vipassana Meditation

लेकिन बुद्ध के पांच सौ होते -होते बिभिन्न परिस्तिथिओ की वजह के कारन  विपश्यना की महान विरासत भारत से गायब हो गई थी। हालाँकि, म्यांमार देश में, इसे समर्पित शिक्षकों की एक श्रृंखला द्वारा संरक्षित किया गया था। पीढ़ी दर पीढ़ी  दो हजार वर्षों से , इस समर्पित वंश ने ध्यान के इस तकनीक को अपनी प्राचीन शुद्धता में  संरक्षित और प्रसारित किया।

विपश्यना जो की  पहले केवल भिक्षुओं के लिए सुलभ थी, वेन  लेडी सयाडॉ ने विपश्यना ध्यान की तकनीक को आम लोगों के लिए फिर से पेश किया। उन्होंने एक आम आदमी साया थेटगी को विपश्यना सिखाया जो बाद में Sayagyi U Ba Khin  (सयागी उ बा खिन)  को पढ़ाया। श्री सत्य नारायण गोयनका ने गुरुदेव Sayagyi U Ba Khin  (सयागी उ बा खिन) से विपश्यना ध्यान के तकनीक के बारीको को अच्छी तरह से सीखा और उनका निरन्तर अभ्यास किया और बाद में खुद ही विपश्यना के आचार्य बन गए जिन्हे सिद्ध बर्मी विपश्यना शिक्षक, सयागी ऊ बा खिन ने लोगो की विपश्यना सिखाने और इसका प्रचार- प्रसार करने  के लिए अधिकृत किया I

 श्री सयागी ऊ बा खिन की प्रबल इच्छा थी की विपश्यना अपने मूल देश भारत लौटे और पूरी मानव जाति के कल्याण के लिए यह तकनीक पुरे दुनिया में फ़ैल जाये I   श्री एस एन गोयनका ने अपने गुरु के इस स्वप्न को पुरा किंया वो ना केवल भारत बल्कि पुरे दुनिया में विपस्सना तकनीक को लोगो के भलाई के लिए फैलाया I आज पुरे दुनिया के ९४ देशो में २०० से अधिक स्थाई विपश्यना सेंटर है जहा मुफ़्त में विपस्सना ध्यान के तकनीकों को सिखाया  जाता है , अगर आप दुनिया के किसी भी सेंटर में १० दिनों के आवासीय  विपस्सना ध्यान शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है , इसके लिए क्लिक करे. Registration for 10 days Vipassana Meditation course

Please also read :

  1. हमें विपस्सना ध्यान क्यों करना चाहिए और इसके क्या -क्या फायदे है
  2. भारत में 21 सर्वश्रेष्ठ विपश्यना ध्यान केंद्र 
  3. क्या है Vipassana 10-Day Course ?-एक संपूर्ण गाइड हिंदी में ।
  4. बच्चों के लिए Vipassana और Anapana Meditation क्यों ज़रूरी है?
  5. विपश्यना मेडिटेशन ( Vipassana Meditation ) के 7 वैज्ञानिक फायदे
  6. Vipassana Meditation Centre Delhi – Nestled in Aravali Hills,Perfect for Vipassana Meditators

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now