झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के  गिरफ़्तारी   जमीन घोटाले के आरोप के वजह से हुआ है और  उन्हें अपनी कुर्सी गवानी  पड़ी।  

हेमंत सोरेन के साथ-साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी चर्चा में है 

हेमंत सोरेन के द्वारा विधायकों की बैठक में   कल्पना सोरेन को भी देखा गया था उसके बाद यह कयास लगाया  जा रहा था की अगला CM कल्पना होगी 

लेकिन हेमंत ने ये बागडोर चम्पई सोरेन को दिया और वो अब झारखण्ड की बागडोर संभाल  रहे है 

 कल्पना सोरेन ओडिशा के मयूरभंज के एक कारोबारी घराने से आती हैं।

कल्पना सोरेन एक  बिजनेसवुमन हैं.वह रांची में एक प्राइवेट स्कूल भी चलाती हैं. उन्हें बच्चों और महिलाओं से जुड़े सामाजिक कार्यक्रमों में अक्सर हिस्सा लेते देखा जाता रहा है।   

उनके दो बेटे निखिल  और अंश हैं।

 कल्पना सोरेन की शादी 7 फरवरी 2006 को हेमंत सोरेन से हुई थी।

कल्पना सोरेन तब भी सुर्खियों में आई थीं जब भाजपा नेता और पूर्व सीएम रघुबर दास ने आरोप लगाया था कि हेमंत सोरेन ने पत्नी के व्यवसाय के लिए प्लॉट आवंटित करने के लिए अधिकारों का दुरुपयोग किया।