मुख्तार अंसारी की मृत्यु हार्ट अटैक से हो  गई है,Mukhtar Ansari net worth को लेकर  फिर से चर्चा शुरू हो गई है।  

मुख्तार अंसारी के पास थी 608 करोड़ से अधिक की संपत्ति, जिसे सरकार ने किया जब्त या नष्ट। पर उसके पास अभी भी 20 करोड़ बची। 

चुनावी हलफनामे के अनुसार, मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी की कुल 8.13 करोड़ रुपये की कृषि और गैर कृषि भूमि थी।

मुख्तार के परिवार के पास गाजीपुर से लखनऊ तक 12.45 करोड़ की कीमत के कॉमर्शियल बिल्डिंग और 1.70 करोड़ की रेसिडेंशियल इमारतें।

2015-16 में मुख्तार अंसारी की आय 17.75 लाख थी। उनके 2 आश्रितों की आय 2.75 लाख और 3.83 लाख रुपये थी।

 मुख्तार अंसारी के परिवार के पास कुल 72 लाख रुपये का सोना, 27.50 लाख की हथियार और 10.61 लाख रुपये बैंक बैलेंस था।

 अंसारी पर 6.91 करोड़ रुपये की देनदारी भी थी। वह 5 बार विधायक रहा है लेकिन 65 अपराध के मामले भी दर्ज हैं।

मुख्तार अंसारी सरकारी ठेका माफियाओं में शामिल था। वह 15 साल की उम्र से ही अपराध करने लगा था।

 1978 में सैदपुर मुख्तार के खिलाफ पहला मामला धमकी का दर्ज हुआ। 1986 में हत्या का मामला भी आया।

अपराध से राजनीति में आया मुख्तार 1996 में पहली बार बसपा से विधायक बना। 2002 और 2007 में निर्दलीय से जीता।

अंसारी माफिया समूह के लिए पहचान बन गया था। गैंगस्टर से नेता बनने तक उसने सैकड़ों करोड़ रुपये जमा किए।