अब योग गुरु बाबा रामदेव के मोम के पुतले भी लंदन के तुसाद म्यूजियम में लगाया जायेगा  

अब योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) भी  न्यूयार्क के तुसाद म्यूजियम (Madame Tussauds London) में देखें जायेंगे 

बाबा रामदेव पहले ऐसे भारतीय सन्यासी, जिनकी मोम की प्रतिकृति (Wax Figure) मैडम तुसाद न्यूयार्क में लगाई जाएगी। 

दिल्ली के एक होटल में 30 जनवरी, 2024 (मंगलवार) को बाबा रामदेव की मोम की प्रतिमा का अनावरण किया गया। 

बाबा रामदेव का मोम का पुतला मैडम तुसाद न्यूयार्क में वृक्षासन वाले पोज में नजर आएगा। दिल्ली के समारोह के बाद इस मोम की प्रतिमा को न्यूयॉर्क भेजा जाना है

पुतले को बनाने से पहले दो सौ से ज्यादा बार रामदेव के बॉडी  की नाप  ली गई  थी। उनके चेहरे के भावों को  रिकॉर्ड करने के लिए  सैकड़ों फोटोज भी  क्लिक की गई थीं।

भारत से अभी तक महात्मा गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, समेत 12 हस्तियों के पुतले इस म्यूजियम में लग चुके हैं।  

दिल्ली में भी एक मैडम तुसाद म्यूजियम है। इस म्यूजियम में भी रामदेव का पुतला लगाया गया है।

साल 1835 में मैडम तुसाद म्यूजियम की स्थापना की गई थी। मैडम तुसाद म्यूजियम मोम के पुतलों का विश्व प्रसिद्ध संग्रहालय है।

एक मोम की मूर्ति को बनाने में करीब 6 से 8 महीने लगते हैंऔर कम से कम 1.5 - 2.0  करोड़ रुपये तक का खर्च आ जाता है। 

www.hindi.winimedia.com