माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के प्रोडक्ट्स पर सिक्योरिटी बाइपास का खतरा है। सरकार ने यूजर्स को अलर्ट किया है। 

हैकर्स प्रॉक्सी ड्राइवर में गलत ऐक्सेस और MoW का गलत इस्तेमाल कर मैलवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं। 

खतरे को क्रिटिकल बताया गया है। विंडोज, ऑफिस, ब्राउजर, एज्योर, डायनैमिक्स आदि पर खतरा है। 

यूजर्स  को माइक्रोसॉफ्ट की अपडेट गाइड में बताए गए सिक्योरिटी अपडेट्स को तुरंत इंस्टॉल करना चाहिए। 

इससे पहले भी विंडोज 10 और 11 को लेकर खतरे की चेतावनी दी गई थी। Microsoft Windows Kernel से जुड़ा खतरा था। 

हैकर्स यूजर्स के सिस्टम पर खास रिक्वेस्ट भेजकर मैलवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं और डाटा चुरा सकते हैं। 

बैंकिंग डिटेल से लेकर अन्य निजी जानकारियां भी लीक होने का खतरा है। यूजर्स को सावधान रहना चाहिए। 

किसी भी संदिग्ध लिंक या पॉप-अप पर क्लिक नहीं करना चाहिए। इससे मैलवेयर इंस्टॉल हो सकता है। 

स्मार्टस्क्रीन सिक्योरिटी फीचर भी मार्क ऑफ द वेब मकैनिज्म को बायपास कर सकता है। इससे खतरा बढ़ जाता है। 

सरकार की चेतावनी को गंभीरता से लेना चाहिए। समय रहते सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। 

Meta AI  चैटबॉट से मिलिए और जानिए कैसे यह आपके जीवन को बदल देगा ?

NEXT :-