साजिद मासूम बच्चों आयुष और अहान से क्यों इतनी नफरत करता था? इस सवाल का जवाब चौंकाने वाला है। 

बच्चों को देखकर साजिद आक्रोशित हो जाता था। उसके भाई जावेद ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

साजिद अपने दो बच्चों की मौत के बाद से मानसिक रूप से बीमार था और बच्चों से नफरत करने लगा था। 

साजिद ने बच्चों की हत्या करने से पहले ही एक छुरा खरीद लिया था। उसने झूठ बताया कि यह गोश्त काटने के लिए है। 

जावेद ने बताया कि साजिद उसे साथ ले गया और फिर अकेले ही घर में घुसकर बच्चों की निर्ममता से हत्या कर दी 

खून से लथपथ साजिद जब बाहर आया तो मोहल्ले के लोगों ने शोर मचा दिया। इसके बाद साजिद और जावेद भाग गए। 

जावेद कहता है कि वह साजिद के साथ था लेकिन हत्या नहीं की। हत्या से पहले उसे साजिद की मानसिक स्थिति का अंदाजा नहीं था। 

पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार कर लिया है और उसके बयानों की जांच कर रही है। साजिद को मुठभेड़ में मार दिया गया था। 

इस घटना के बाद मोहल्ले में लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी की। पुलिस ने 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

यह वारदात इतनी भयानक थी कि पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोग अब भी डरे और आक्रोशित हैं।